शाहपुर में खोली खड्ड के तेज बहाव में बह गया अज्ञात व्यक्ति, विधायक ने लिया स्थिति का जायजा

धर्मशाला, 16 अगस्त । शाहपुर के नजदीक पुहाड़ा में खोली खड्ड में भारी पानी के तेज बहाव के बीच एक अज्ञात व्यक्ति के बहने की मामला सामने आया है। खड्ड में पानी का बहाव अत्यधिक तेज होने के कारण व्यक्ति की तत्काल पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस और प्रशासन द्वारा उक्त व्यक्ति को ढूंढने की कोशिश की जा रही है।

उधर घटना की सूचना मिलते ही उप मुख्य सचेतक एवं शाहपुर विधायक केवल सिंह पठानिया स्थानीय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए विधायक पठानिया ने जिला पुलिस प्रशासन तथा जिलाधीश कांगड़ा से दूरभाष पर बातचीत कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि एसडीएम शाहपुर, कांगड़ा एवं ज्वाली को भी घटना को लेकर सूचित किया गया है, ताकि व्यक्ति की पहचान सहित घटना से संबंधित आवश्यक जानकारी जुटाई जा सके।

उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए कि व्यक्ति की पहचान सुनिश्चित कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाए तथा पहचान होने पर पार्थिव शरीर को परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया पूरी की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *