नगर पंचायत बीड़ के लिए 44.37 लाख की धनराशि स्वीकृत, सांसद अनुराग ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

धर्मशाला, 14 अगस्त । छठे राज्य वित्त आयोग की अनुशंसाओं के तहत प्रथम तिमाही में कांगड़ा जिला की नगर पंचायत बीड़ के विकास के लिए 44.37 लाख की राशि स्वीकृत की है। छठे वेतन आयोग ने दो मदों में 31,95,324 एवं 12,42,626 की राशि स्वीकृत की है जिससे आने वाले दिनों में नगर पंचायत बीड़ क्षेत्र में विकास की नई इबारत लिखी जाएगी। उधर इस राशि के स्वीकृत होने पर राज्यसभा सांसद एवं कांग्रेस के जिला कांगड़ा अध्यक्ष मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया है।

अनुराग शर्मा ने कहा कि यह धनराशि नगर पंचायत बीड़ में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने, जनसुविधाओं के विस्तार तथा विभिन्न विकास कार्यों को गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। प्रदेश सरकार विकास को प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाएं लागू कर रही है, जिनका लाभ आम जनता तक पहुंच रहा है।

उन्होंने कहा कि नगर पंचायत बीड़ विश्वविख्यात पर्यटन स्थल बीड़-बिलिंग का प्रवेश द्वार है। स्वीकृत यह राशि क्षेत्र में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने, पर्यटन से जुड़ी सुविधाओं के विस्तार तथा स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगी। इससे नगर पंचायत बीड़ के समग्र विकास को नई दिशा और गति मिलेगी।

उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नगर पंचायत बीड़ के विकास और क्षेत्र की जनता की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए भविष्य में भी ऐसे प्रयास जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *