खातीपुरा से सांतरागाछी नई एक्सप्रेस रेलसेवा का शुभारम्भ 26 काे, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वीसी से जुड़ेंगे

जयपुर, 25 अक्टूबर । केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से खातीपुरा (जयपुर) से सांतरागाछी नई एक्सप्रेस रेलसेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना साेमवार, 26 अक्टूबर काे दाेपहर दाे बजे करेंगे। इस दौरान खातीपुरा स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में मेयर जयपुर सुनील कोठारी, सांसद जयपुर मंजू शर्मा एवं विधायक बगरू कैलाश चन्द वर्मा उपस्थित रहेंगे।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर पश्चिम रेलवे अमित सुदर्शन के अनुसार इस अवसर पर मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल सुवेन्दु अधिकारी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण भी वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में जुडेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *