टिहरी झील में तृतीय चरण के वाटर स्कीइंग कोर्स का समापन

नई टिहरी, 09 अक्टूबर । भारतीय स्कीइंग एवं पर्वतारोहण संस्थान (आईआईएसएम) गुलमर्ग की ओर से टिहरी बांध की झील परिक्षेत्र कोटी कॉलोनी में आयोजित तीसरे वाटर स्कीइंग कोर्स का विधिवत समापन किया गया।

शुक्रवार को संस्थान के प्रधानाचार्य कर्नल ईश्वर सिंह थापा ने सफल प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र एवं ट्रॉफियां देकर सम्मानित किया। बताया कि इस वर्ष संस्थान ने तीन वाटर स्कीइंग कोर्सों का आयोजन किया गया था। इस कोर्स में देशभर के 26 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया था। इसके तहत बेसिक, इंटरमीडिएट और एडवांस तीन स्तर पर कोर्स आयोजित किए जाते हैं। कुल 22 प्रतिभागी इसमें सफल रहे।

प्रधानाचार्य ने बताया कि टिहरी बांध की झील साहसिक खेलों के लिए शानदार गंतव्य है। जिसके चलते संस्थान लगातार यहां प्रशिक्षण कार्यक्रम चला रहा है।

इस मौके पर कोर्स इंचार्ज प्रवीन सिंह रांगड़, अरविंद रतूड़ी, शव्वीर भट्ट, खलील सहित दिल्ली के प्रतिभागी देवांश, यश, श्रीजन, बरखा, राजस्थान के राहुल, गजेंद्र, प्रशांत, मध्यप्रदेश के सहजल, प्रतीक, अंबिकेश, महाराष्ट्र के राहिल, कर्नाटक के कृष्ण, हिमाचल के पंकज, हरियाणा के हिमांशु, मलकीत, विक्रम, जम्मू कश्मीर के राही, सलीम शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *