स्वच्छता अभियान में कैटरिंग स्टॉलों की जांच, खान-पान की गुणवत्ता पर जोर

जोधपुर, 05 अक्टूबर । स्वच्छता अभियान के तहत जोधपुर रेलवे स्टेशन पर कैटरिंग स्टॉलों का निरीक्षण कर यात्रियों को स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण खान-पान उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान स्टॉलों की साफ-सफाई, खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, खाद्य पदार्थों के रखरखाव और स्वच्छता मानकों की पालना की जांच की गई।

मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को स्वच्छ वातावरण के साथ सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खान-पान उपलब्ध कराना रेलवे की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी क्रम में कैटरिंग स्टॉलों की नियमित जांच की जा रही है।

संचालकों को खाद्य सामग्री की गुणवत्ता बनाए रखने, निर्धारित स्वच्छता मानकों की पालना करने तथा खाद्य पदार्थों को ढककर और सुरक्षित तरीके से रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान स्टॉल परिसर, काउंटर, खाद्य सामग्री रखने की जगह तथा आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई की स्थिति पर विशेष ध्यान दिया गया।

कैटरिंग संचालकों को कर्मचारियों की व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने तथा यात्रियों को गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री निर्धारित मानकों के अनुरूप उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। रेलवे की ओर से कहा गया कि स्वच्छता अभियान केवल स्टेशन परिसर की सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि यात्रियों को उपलब्ध कराई जाने वाली खान-पान सुविधाओं में भी स्वच्छता और गुणवत्ता सुनिश्चित करना इसका महत्वपूर्ण हिस्सा है। यात्रियों के स्वास्थ्य और सुविधा को ध्यान में रखते हुए कैटरिंग व्यवस्थाओं की निगरानी आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *