पांढुर्णाः मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वृद्धजनों का किया सम्मान, बच्चों को किया दुलार

पांढुर्णा, 04 अक्टूबर । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को पांढुर्णा जिले में सेवा मेरा योगदान एवं सेवा सेतु अभियान में सहभागिता की। मुख्यमंत्री सांदीपनी स्कूल, पांढुर्णा में “हमारे वृद्ध, हमारा स्वाभिमान” एवं “हमारे बच्चे, हमारा स्वाभिमान” थीम पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम में उपस्थित वृद्धजनों का शॉल, श्रीफल से सम्मान करते हुए उन्हें फलों की टोकरी भेंट की। उन्होंने वृद्धजनों से आत्मीय संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना। मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना के बच्चों से भी आत्मीय भेंट की। उन्होंने बच्चों को ड्रॉइंग किट, मिठाइयां एवं चॉकलेट वितरित कीं तथा उनके साथ संवाद कर दुलार किया।

इस दौरान छिंदवाड़ा – पांढुर्णा सांसद विवेक बंटी साहू, संदीप मोहोड़, पूर्व मंत्री नाना भाऊ मोहोड, वैशाली महाले, उज्जवल ठाकुर, संतोष जैन, संदीप रघुवंशी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, संभागीय कमिश्नर धनंजय सिंह, आईजी प्रमोद वर्मा, कलेक्टर नीरज वशिष्ठ, पुलिस अधीक्षक प्रकाश चंद्र परिहार, सीईओ जिला पंचायत अग्रिम कुमार सहित प्रशासन, पुलिस के अधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *