07 अक्टूबर को निकलेगी भाजपा की सेवा ज्योति कलश यात्रा : अनिल दीक्षित

कानपुर, 03 अक्टूबर । सेवा संकल्प अभियान के तहत 07 अक्टूबर को होने वाली सेवा ज्योति कलश यात्रा में चारों विधानसभाओं के प्रत्येक बूथ से कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। मंडलों से निकलने वाली यात्राएं विधानसभा स्तर पर एकत्र होकर तिरंगा लेकर फूलबाग मैदान पहुंचेंगी। यह जानकारी शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने दी।

कानपुर उत्तर में यात्रा की तैयारियों को लेकर जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें तय किया गया कि प्रत्येक बूथ से कम से कम दो मोटरसाइकिलों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। मंडलों से निकलने वाली यात्राएं विधानसभा स्तर पर एकत्र होकर फूलबाग मैदान पहुंचेंगी।

फूलबाग मैदान में बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी, जहां सुबह 11:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेवा संकल्प सभा के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। बैठक को सांसद रमेश अवस्थी, विधायक नीलिमा कटियार और सुरेश अवस्थी ने भी संबोधित किया।

यात्रा संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष शिवांग मिश्रा ने संचालन किया। यात्रा सह-संयोजक एवं जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने आभार व्यक्त किया।

बैठक में जिला महामंत्री अभिनव दीक्षित, अवधेश सोनकर, जन्ममेय सिंह, सीमा एमबीए, वास्ते त्रिपाठी, पारस मदान, सुरेंद्र गुप्ता, विनोद पाल, मोनेन्द्र राजपूत, रीता पासवान, शालिनी कटियार, रमिंदर सिंह रिंकू, राधा सैनी, सुरेश गुप्ता, प्रभाकर अवस्थी सहित सभी मंडल अध्यक्ष एवं प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *