आगरा खंड के स्नातक और शिक्षक एमएलसी सीट के लिए भाजपा प्रत्याशी करेंगे नामांकन, प्रदेश अध्यक्ष रहेंगे मौजूद

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगरा खंड स्नातक के लिए शिक्षक सीट से हरीकिशोर तिवारी और स्नातक सीट से मौजूद एमएलसी डा0 मानवेंद्र प्रताप सिंह को अपना प्रत्याशी बनाकर चुनाव मैदान में उतारा है। दोनों ही प्रत्याशी आज कमिशनरी आगरा पहुंच कर अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी मौजूद रहेंगे।

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रशांत पोनियाँ ने शनिवार को बताया कि आगरा खंड से शिक्षक व स्नातक सीट के लिए पार्टी संगठन द्वारा प्रत्याशियों के नाम की घोषणा पूर्व में की जा चुकी है। नामांकन की तैयारी भी पूरी है, शनिवार को दोनों प्रत्याशियों का नामांकन जुलूस फतेहाबाद रोड स्थित रमांडा ग्रान्ड से कमिश्नरी कार्यालय तक निकाला जाएगा। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी तथा उनके साथ जिले के प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे।

जिलाध्यक्ष ने ये भी बताया कि विगत दिनों फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा दिवंगत विधायक छोटेलाल वर्मा के घर पहुंच कर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह परिजनों से मिलकर उनको सांत्वना भी देंगे। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *