अनूपपुर: अमरकंटक में दो अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत

अनूपपुर, 30 सितंबर । मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के अमरकंटक थाना क्षेत्र में बुधवार को दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला की मृत्यु हो गई। पहली घटना नगर परिषद अमरकंटक के वार्ड क्रमांक 14 स्थित टिकरी टोला में विद्युत करंट की चपेट में आने से 42 वर्षीय राजेंद्र पिटानिया की मौत हो गई। वहीं ग्राम भेजरी में कुएं से पानी भरने के दौरान पैर फिसलने से 45 वर्षीय महिला मीराबाई मरावी की जान चली गई।

जानकारी के अनुसार, घटना नगर परिषद अमरकंटक के वार्ड क्रमांक 14 स्थित टिकरी टोला में हुई, जहां विद्युत करंट की चपेट में आने से 42 वर्षीय राजेंद्र पिटानिया पिता इंद्रपाल पिटानिया की दोपहर विद्युत करंट लगने से मृत्यु हो गई। बताया गया कि घर के एक कमरे से दूसरे कमरे में रोशनी के लिए विद्युत तार दरवाजे के रास्ते से ले जाया गया था। दरवाजा बंद होने के दौरान तार क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे लोहे के दरवाजे में विद्युत प्रवाह होने की स्थिति बन गई। राजेंद्र पिटानिया जब दरवाजा खोलने पहुंचे, तभी वे करंट की चपेट में आ गए और घटनास्थल पर ही उनकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना उनके बड़े भाई राजेश पिटानिया ने थाना अमरकंटक में दी। पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया गया।

दूसरी घटना में इसी थाना क्षेत्र के भेजरी गांव में वार्ड क्रमांक 4 में बुधवार की दोपहर हादसे कुएं में पानी भरने आई 45 वर्षीय महिला मीराबाई पति अर्जुन सिंह का पर अचानक फिसल गया और महिला कुएं के अंदर जा गिरी। घटना में महिला की मौत कुएं के अंदर हो गई। घटना के दौरान ही कुछ दूर पर खड़े मोहल्ले के व्यक्ति ने घटना की सूचना अमरकंटक थाना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने गहरे कुएं को देखते शव निकालने जिला मुख्यालय अनूपपुर से एसडीईआरएफ की टीम की मदद मांगी। लेकिन इसी दौरान क्षेत्र में भ्रमण कर रहा थाना अमरकंटक डायल 112 की टीम ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से एसडीईआरएफ की टीम के घटनास्थल पहुंचने से पूर्व कुएं मे डूबी महिला के शव को बाहर निकाल लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्डम के लिए शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरकंटक भेजा है।

विवेचक प्रवीण कुजूर ने बताया कि घटना के दौरान घर में महिला की सास थी, पति मजदूरी करने बाहर गया था। महिला का अपना कोई बच्चा नहीं है। दोपहर महिला पानी भरने घर से सटे सार्वजनिक कुएं पर आई थी, तभी उसका पैर फिसल गया और वह कुएं के अंदर गिर गई।

एसडीईआरएफ प्रभारी राम नरेश भवेदी (प्लाटून कमांडर) ने बताया कि स्टेट कमांडर सेंटर भोपाल से थाना अमरकंटक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भेजरी में एक महिला के कुएं में डूबने की सूचना प्राप्त हुई, तत्काल राम नरेश भवेदी (प्लाटून कमांडर) के नेतृत्व मे 2 एसडीईआरएफ जवान एवं 4 होमगार्ड सहित 7 सदस्यों सैनिक अनुज कुमार, सुनील सिंह , बृजभान सिंह, राम भरोसे सिंह, रामेश्वर सिंह, धन सिंह की टीम घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। लेकिन राजेंद्रग्राम के बसनिहा गांव के पास सूचना मिली कि शव बाहर निकाल लिया गया तो टीम वहां से वापस लौट आई। पुलिस दोनों मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *