किया और आपात स्थिति में पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने डॉग स्क्वाड का भी निरीक्षण किया तथा पुलिस डॉग्स के रख-रखाव, खान-पान, स्वास्थ्य
और प्रशिक्षण से संबंधित जानकारी ली। उन्होंने डॉग स्क्वाड के कर्मचारियों को भी आवश्यक
दिशा-निर्देश दिए। एसपी सिद्धांत जैन ने कहा कि पुलिस की कार्यप्रणाली में अनुशासन, सतर्कता और
त्वरित प्रतिक्रिया का विशेष महत्व है। पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान पूरी मुस्तैदी और
जिम्मेदारी के साथ कार्य करें तथा आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।
साप्ताहिक परेड के बाद पुलिस अधीक्षक ने अर्दली रूम लगाया। इस दौरान पुलिस
अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपनी व्यक्तिगत एवं विभागीय समस्याएं उनके समक्ष रखीं।
एसपी ने कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा मौके पर आवश्यक समाधान के
साथ संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश
दिए कि कर्मचारियों की जायज समस्याओं का समयबद्ध और प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया
जाए। कर्मचारियों से संबंधित लंबित मामलों पर भी गंभीरता से कार्रवाई करते हुए जल्द
समाधान सुनिश्चित करने को कहा, ताकि किसी कर्मचारी को अपनी समस्या के समाधान के लिए
एसपी ने कहा कि पुलिस विभाग में अनुशासन और कर्मचारी कल्याण एक-दूसरे के पूरक
हैं। स्वस्थ और अनुशासित पुलिस बल ही आमजन को बेहतर एवं प्रभावी पुलिसिंग प्रदान कर