एशियाई खेलों में नेपाल का खुला खाता, तेनजिंग शेर्पा ने जीता कांस्य

काठमांडू, 23 सितंबर । जापान में 20वें एशियाई खेलों में नेपाल ने अपना पहला पदक हासिल कर लिया है। कराते खिलाड़ी तेनजिंग शेर्पा ने पुरुषों के 84 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में कांस्य पदक जीता।

टोयाहाशी जिम्नेसियम में बुधवार को हुए सेमीफाइनल मुकाबले में तेनजिंग को ईरान के महमूद नेमाती के हाथों 5-0 से हार का सामना करना पड़ा। सेमीफाइनल में हार के बाद उन्हें कांस्य पदक के लिए मुकाबला करना पड़ा।

कांस्य पदक के मुकाबले में तेनजिंग ने लाओस के वाथाना जायासन को 9-1 से हराया। उन्होंने युको से 6 अंक और इप्पोन से 3 अंक हासिल किए। इससे पहले क्वार्टर फाइनल में तेनजिंग मकाउ के खिलाड़ी के खिलाफ 1-0 से पीछे चल रहे थे, लेकिन विपक्षी खिलाड़ी की गलती के कारण तेनजिंग को विजेता घोषित किया गया। इस कांस्य पदक के साथ एशियाई खेलों में नेपाल का पदक खाता खुल गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *